Tasty and Healthy Guava Soup Recipe for Winter - A Step by Step Guide । अमरूद का सूप की रेसिपी

 Guava soup recipe (अमरूद का सूप ) बनाने की विधि

Guava soup ( अमरूद का सूप ) ठंडी के दिनो मे खुद को गर्म रखने का स्वादिष्ट व nutritious तरीका है । यह guava soup (अमरूद का सूप ) फ्रेश अमरूद से बना होता है जो vitamin c व अन्य nutrients का अच्छा स्रोत है । अमरूदो को विभिन्न spices के साथ पकाया जाता है ।
 अमरूद सूप हर उम्र के लोग खा सकते हैं, क्योंकि यह कम कैलोरी वाला सूप होता है। यह सूप कब्ज और पेट के पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाना भी आसान है। अमरूद में कैल्शियम, विटामिन बी6, मैग्नीशियम और आयरन भी कुछ मात्रा में पाया जाता है। तो कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए अमरूद के सूप का सेवन बहुत लाभकारी होगा। यहां जानें इसकी रेसिपी।अमरूद सूप बनाने की रेसिपी

Guava soup recipe



Guava soup बनाने की सामग्री
अमरूद 2
Rosted पीनट 1/2 कप
दूध 1 कप
मक्खन 1 बड़ा चम्मच 
काली मिर्च पाउडर
व नमक स्वाद अनुसार

विधि
अमरूदो को बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में काट ले । 
कटे अमरूद 4 कप पानी में उबाल ले ।
ठंडा करके मिक्सी में पीस ले ।
मूंगफली को दरदरा पीस ले
पेन में मक्खन पिघला कर दरदरी मूंगफली भून ले।
इसमें ब्लेंड किए अमरूद नमक काली मिर्च व दूध डाल कर पकाए । 
हरा धनिया डाल कर गर्म गर्म सर्व करे।

यह guava soup recipe ( अमरूद का सूप ) उन लोगो के लिए परफेक्ट है जो  इन सर्दी के दिनो मे खुद को गर्म रखने का healthy और delicious तरीका ढूंढ रहे है । 

टिप्पणियाँ