इस सर्दी घर पर बनाए अमरूद का हलवा । Guava halwa recipe

 Guava halwa recipe आपने आज तक बहुत तरह के हलवे खाए होंगे जैसे गाजर, सूजी, आटा, मूंग दाल या फिर बेसन, लेकिन आज हम आपको एक खास हलवे की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस हलवे का नाम है अमरूद का हलवा ।आज हम आपके अमरूद का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल में बना रहता है।


                     अमरूद का हलवा 

How to make guava halwa


इस तरह बनाए अमरूद (guava) का हलवा

सामग्री

बड़े आकार के पके अमरूद 1 किलोग्राम

चीनी पीसी हुई एक किलोग्राम

इलायची पावडर एक छोटा चम्मच

घी 2 बड़े चम्मच

काजू और किशमिश मनचाही मात्रा में

इस तरह बनाए अमरूद का हलवा

विधि

अमरूदो को धोकर काट ले । उनके बीज निकालकर गुदे को मिक्सी में डाले और पेस्ट बना लें । अमर के पेस्ट को कड़ाही में डाल कर हल्की आंच में भुने । गुदा गाढ़ा होने लगे तो  घी डाल कर थोड़ा और भुने । जब गुदा कड़ाही छोड़ने लगे तब पीसी चीनी और इलायची पावडर डाल कर अच्छी तरह मिलाएं । अमरूद (guava) का हलवा तैयार है । काजू किशमिश से सजाकर सर्व करे । 




टिप्पणियाँ